1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. NEET PG 2024: आने वाला है नीट पीजी का स्कोर कार्ड? यहां जानें कब शुरू होगी काउंसलिंग

NEET PG 2024: आने वाला है नीट पीजी का स्कोर कार्ड? यहां जानें कब शुरू होगी काउंसलिंग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 02:07 pm IST

NEET PG 2024 के स्कोर कार्ड का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम ही है। स्कोरकार्ड कल यानी 30 अगस्त को जारी होने की उम्मीद है।

NEET PG 2024- India TV Hindi
NEET PG 2024 Image Source : FILE PHOTO

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 30 अगस्त को NEET PG 2024 के स्कोरकार्ड जारी कर सकता है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस बार की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे जारी होने पर, इसे आधिकारिक वेबसाइट natboard.ecu.in और nbe.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या कहा गया नोटिस में?

एनबीईएमएस ने नीट पीजी रिजल्ट के लिए जारी की गई नोटिस में कहा, “नीट-पीजी 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के इंडिविजुअल स्कोरकार्ड 30 अगस्त, 2024 को या उसके बाद वेबसाइट https://nbe.edu.in/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं।”

कब हुई थी परीक्षा?

एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा कोर्सों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी। रिजल्ट 23 अगस्त को घोषित किया गया। रिजल्ट वाले दिन, बोर्ड ने केवल उम्मीदवारों के पर्सेंटाइल स्कोर और NEET PG रैंक साझा किए। उम्मीदवारों के प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी वाले इंडिविजुअल स्कोरकार्ड अगले चरण में जारी किए जाएंगे।

कब शुरू होगी काउंसलिंग?

स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, पोस्टग्रेजुएट एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। आल इंडिया कोटा सीटों के लिए, काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा mcc.nic.in पर आयोजित की जाएगी। वहीं, राज्य कोटा NEET PG काउंसलिंग संबंधित राज्य प्राधिकरणों द्वारा की जाएगी।

एनबीईएमएस ने आगे नोटिस  में कहा, "आल इंडिया कोटा की 50% सीटों के लिए मेरिट स्थिति अलग से घोषित की जाएगी। राज्य कोटा सीटों के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट/कैटेगरीवाइज मेरिट लिस्ट राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उनकी योग्यता/पात्रता मानदंड, लागू दिशा-निर्देशों/नियमों और आरक्षण नीति के अनुसार तैयार की जाएगी।"

इसमें बताया गया कि परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों की तकनीकी शुद्धता की पुनः जांच के लिए संबंधित विशेषज्ञताओं के विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई। विषय विशेषज्ञों से मिले इनपुट के अनुसार, कोई भी प्रश्न तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया।

NEET PG 2024 scorecards: ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएँ।

पिर NEET PG 2024 टैब खोलें।

अब स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।

अंत में स्कोरकार्ड चेक करने और डाउनलोड करने के लिए अपना लॉगिन डिटेल डालें।

ये भी पढ़ें:

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा खत्म होने के बाद आगे क्या होगा? जानें यहां हर एक प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन