1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. PSEB 8th Result: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

PSEB 8th Result: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2023 03:27 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 03:27 pm IST

PSEB 8th Result: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज, 28 अप्रैल को पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को देख सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

PSEB 8th Result: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज, 28 अप्रैल को पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। PSEB 8वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर होस्ट किया गया है। जो छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 2022-23 में उपस्थित हुए हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को देख सकते हैं। कैंडिडेट्स को रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का यूज करना होगा।  

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट घोषित किया है। आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 22 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं। इस साल लगभग 3 लाख छात्रों ने PSEB 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बोर्ड ने इस साल 8वीं के रिजल्ट में कुल पास प्रतिशत 98.01 प्रतिशत दर्ज किया है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।  

ऐसे करें डाउनलोड 

  • उम्मीदवार सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध पीएसईबी 8वीं कक्षा के परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका पीएसईबी 8वीं परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • पंजाब बोर्ड कक्षा 8 के परिणाम पीडीएफ की जांच करें और इसे आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें- कौन है भविष्य का बुद्ध? जो अभी तक दुनिया बचाने नहीं आया; UPSC प्रीलिम्स में पूछा गया प्रश्न

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन