1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Rajasthan Board 10th Result: जल्द जारी होंगे 10वीं के नतीजे, ऐसे कर पाएंगे चेक

Rajasthan Board 10th Result: जल्द जारी होंगे 10वीं के नतीजे, ऐसे कर पाएंगे चेक

 Published : May 22, 2023 11:38 pm IST,  Updated : May 22, 2023 11:38 pm IST

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड की तरफ से जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजों को घोषित कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड की तरफ से जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजों को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं हैं।

बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से लेकर 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की थी। इस परीक्षा को सुबह 8.30 बजे से आयोजित किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। नतीजों के जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

ऐसे कर सकेंगे चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे 'परीक्षा परिणाम - 2023' लिंक पर क्लिक करें।
  • अगला, अपना रोल नंबर दर्ज करें और परिणाम देखें टैब पर क्लिक करें।
  • आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।

ये भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट जल्द होंगे जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन