1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE 10th result 2025 Date: आ गई राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की रिजल्ट तारीख, जानें यहां

RBSE 10th result 2025 Date: आ गई राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की रिजल्ट तारीख, जानें यहां

 Published : May 27, 2025 05:05 pm IST,  Updated : May 27, 2025 05:29 pm IST

राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की रिजल्ट तारीख जारी कर दी गई है। ऐसे में इस साल जो भी छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

RBSE 10th result 2025 Date- India TV Hindi
RBSE 10th result 2025 Date Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि 10वीं कक्षा का परिणाम कल 28 मई 2025 को जारी किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर बोर्ड कार्यालय से जुड़कर रिजल्ट जारी करेंगे।

कितने बजे आएगा रिजल्ट?

26 मई को राजस्थान परीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर चर्चा हुई थी। इस बैठक में बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। इस साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं में 10 लाख से अधिक छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है, जो अब कल यानी 28 मई को शाम 4:30 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड ने एक ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि 10वीं कक्षा का परिणाम कल 28 मई 2025 को जारी किया जाएगा। 

कुल कितने छात्र हैं रजिस्टर्ड?

बोर्ड सचिव ने बताया कि रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारियां हमने कर ली हैं। इस साल कक्षा 10वीं कुल 10,96,085 छात्र शामिल हुए हैं, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में 7324 छात्र पंजीकृत थे। कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। कक्षा 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इतंजार कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद से ही किया जा रहा था। बता दें कि बोर्ड ने पहले की कक्षा 12वीं का रिजल्ट 22 मई को जारी कर दिया है।

पिछले साल कैसा था रिजल्ट?

बात करें पिछले साल 2024 के रिजल्ट की तो बोर्ड ने पिछले साल 29 मई को जारी किया था। जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.03 फीसदी रहा था, इसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 93.46 फीसदी और छात्रों का 92.64 फीसदी रिजल्ट था। पिछले साल कुल 10,60,751 छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

ये भी पढ़ें:

​IIT दिल्ली ने एक दशक के बाद बदला अपना सिलेबस, जानें कब से हो रहा लागू

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5 के रिजल्ट कब आएंगे? RBSE ने ट्वीट कर बताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन