1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE Class 12 Result Date: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया

RBSE Class 12 Result Date: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2021 09:21 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 09:25 pm IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

RBSE Class 12 Result Date: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया- India TV Hindi
RBSE Class 12 Result Date: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया Image Source : PTI

RBSE Class 12 Result Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा 24 जुलाई की शाम 4 बजे साइंस, कॉमर्स और आर्ट स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेंगे।

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने ट्वीट किया,'शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा 24 जुलाई 2021 की शाम 4 बजे 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमैन डॉ डी पी जारोली भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन