1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBI ग्रेड बी फेज 1 का परिणाम हो चुका जारी, जान लें आगे का प्रोसेस

RBI ग्रेड बी फेज 1 का परिणाम हो चुका जारी, जान लें आगे का प्रोसेस

 Published : Nov 12, 2025 11:14 am IST,  Updated : Nov 12, 2025 12:12 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने फेज 1 आरबीआई ग्रेड बी परिणाम 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

RBI ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक बढ़िया खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने फेज 1 आरबीआई ग्रेड बी परिणाम 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो ग्रेड 'बी' (डीआर) - सामान्य - पैनल वर्ष 2025 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण 1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सभी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा परिणाम: कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

RBI ग्रेड बी फेज 1 का परिणाम को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आगे क्या?

भर्ती में सेलेक्ट होने हेतु इस चरण में सफल हुए उम्मीदवार अब चरण-II परीक्षा में शामिल होंगे (शामिल होने के पात्र हैं)। चरण II परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्हें चरण-I परीक्षा के परिणामों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। उम्मीदवारों को चरण-II (पेपर-I, II और III) परीक्षा की सभी पालियों में सभी पेपर देने होंगे। दोनों पालियों के लिए एक ही प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा और उम्मीदवार इसे RBI की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

UPSC CSE मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 2736 कैंडिडेट्स हुए पास; ये रहा डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन