UPSC CSE मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। परिणाम को एक पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस परीक्षा में कुल 2736 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
UPSC CSE मुख्य परीक्षा का परिणाम कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
UPSC CSE मुख्य परीक्षा का परिणाम: डायरेक्ट लिंक से करें चेक
अब आगे क्या?
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 का परिणाम जारी हो चुका है। ऐसे में अब जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में परीक्षा सफलता हासिल की है, उनको भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’) में चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तिथियां यथासमय अधिसूचित की जाएंगी, जो संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किए जाएंगे।
कब हुई थी परीक्षा?
बता दें कि UPSC सीएसई मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
हीरोपंती करने के चक्कर में कर दी 'आ बैल मुझे मार वाली हरकत', देखें वीडियो; नहीं थमेगी हंसी