1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE 10th result 2024: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम, बिना रोल नंबर के ऐसे कर सकेंगे चेक

RBSE 10th result 2024: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम, बिना रोल नंबर के ऐसे कर सकेंगे चेक

 Published : May 29, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 29, 2024 06:00 am IST

RBSE 10th result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम को आज घोषित कर दिया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम आज - India TV Hindi
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम आज Image Source : PIXABAY

RBSE 10th result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। राजस्थान बोर्ड तरफ से 10वीं कक्षा के परिणाम (RBSE 10th Result 2024) को आज यानी 29 मई को घोषित कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार परिणाम आज शाम  5 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को देख सकेंगे।  छात्रों को अपने RBSE कक्षा 10वीं के परिणाम को चेक करने के लिए और डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

रोल नंबर के बिना कैसे कर सकते हैं अपने परिणाम को चेक 

अगर आपके पास आपका रोल नंबर नहीं है या भूल गए हैं तब भी आप अपने नतीजों को चेक कर सकते हैं। RBSE 10वीं के परिणाम नाम-वार प्रदान नहीं करता है। हालांकि, जिन स्टूडेंट्स के पास अपने रोल नंबर नहीं हैं, वे एक PDF फाइल को डाउनलोड करके नाम-वार आरबीएसई 10वीं परिणाम 2024 को चेक कर सकेंगे। Rajasthan Board 10वीं के परिणाम को घोषित होने के बाद PDF फाइल को RBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। 

कैसे करें डाउनलोड 

उम्मीदवार राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर “Results” लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर “Secondary Education (10th Class Result)” लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब वहां अपना रोल नंबर व अन्य डिटेल्स एंटर कर सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा। 
  • अब अपने परिणाम को चेक करके डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में आप चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- क्या NEET देने के लिए भी है कोई उम्र सीमा?

Indian Air Force में अग्निवीर बनने के लिए कितनी होनी चाहिए हाइट? 
JEECUP का क्या है एग्जाम पैटर्न, 13 जून से शुरू है परीक्षा; एडमिट कार्ड जारी
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन