1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, 92.35 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने पाई सफलता

RBSE 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, 92.35 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने पाई सफलता

 Published : May 25, 2023 03:47 pm IST,  Updated : May 25, 2023 03:49 pm IST

RBSE 12th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान बोर्ड की तरफ से आज यानी 25 मई 2023 को 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

RBSE 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं(आर्ट्स स्ट्रीम) की परीक्षा में शामिल होने वाले छत्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान बोर्ड की तरफ से आज यानी 25 मई 2023 को 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।  

इस साल 12वीं (आर्ट्स स्ट्रीम) में कुल 92.35 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए की। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

ऐसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद संबंधित स्ट्रीम का चयन करें और रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • राजस्थान बोर्ड 12वीं कला रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अपना परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
  • आखिरी में रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी ले लें। 

बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 मार्च 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने पहले ही आरबीएसई 12वीं विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट का पास प्रतिशत 95.65 प्रतिशत और राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 96.60 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन