1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के नतीजे घोषित, rrbapply.gov.in पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के नतीजे घोषित, rrbapply.gov.in पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 21, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 03:39 pm IST

RRB NTPC UG Result 2025: आज आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 3,058 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी थी।

RRB NTPC UG Result 2025, rrb,ug result,rrb ntpc ug,railway - India TV Hindi
RRB NTPC परीक्षा के नतीजे। Image Source : PEXELS

RRB NTPC UG Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने शुक्रवार केा RRB NTPC UG का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए rrb.gov.in, rrbapply.gov.in पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करते ही वे रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें कि, यहां दूसरे चरण के लिए 51,979 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

RRB NTPC UG Result 2025 (Out): कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,445 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए 2,022, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 361, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 990 और 72 ट्रेन क्लर्क के पद हैं। यहां अप्लाई करने के लिए नोटिफिकेशन 20 सितंबर, 2024 को जारी किया गया था। गौरतलब है कि भर्ती के लिए परीक्षा 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त और 1, 2, 3, 4, 8 और 9 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। 15 सितंबर को प्रोविजनल आंसर—की जारी होने के बाद अब रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। 

RRB NTPC UG CBT 1 Result 2025: ऐसे चेक करें परिणाम 

  • rrb.gov.in पर जाएं 
  • होमपेज पर RRB NTPC UG Result 2025 लिंक पर क्लिक करें 
  • रिजल्ट का PDF स्क्रीन पर आएगा 
  • सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें 
  • लिस्ट में नाम आते ही अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे 

गौरतलब है कि, आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल 1 सीबीटी परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर संपर्क करें। यहां आप रिजल्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन