1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम की कब आएगी आंसर-की, देखें लेटेस्ट अपडेट

सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम की कब आएगी आंसर-की, देखें लेटेस्ट अपडेट

 Published : Jan 09, 2023 10:53 am IST,  Updated : Jan 09, 2023 10:53 am IST

8 जनवरी 2023 को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। AISSEE आंसर-की 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम की आंसर-की- India TV Hindi
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम की आंसर-की Image Source : FILE PHOTO

AISSEE Answer Key: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम कल यानी 8 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई। ये एट्रेंस एग्जाम नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) द्वारा देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे उन्हें अब AISSEE Answer Key की प्रतीक्षा है। सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम आंसर-की (Sainik School Entrance Exam Answer Key) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। 

नोटिस के मुताबिक, “NTA एकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए देश भर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (AISSEE) -2023 आयोजित करता है। सैनिक स्कूल सीबीएसई से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम आवासीय विद्यालय हैं। इसके जरिए अधिकारियों के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), इंडियन नेवल एकेडमी और अन्य ट्रेनिंग अकादमियों में शामिल होने के लिए कैडेट तैयार होते हैं।

4 जनवरी को जारी हुए थे एडमिट कार्ड

AISSEE के लिए रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ और जमा करने की अंतिम तारीख मूल रूप से 30 नवंबर, 2022 थी, लेकिन 5 दिसंबर, 2023 तक इसे बढ़ा दिया गया था। शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 30 नवंबर से 5 दिसंबर कर दी गई थी। बता दें कि 4 जनवरी, 2023 को AISSEE एडमिट कार्ड जारी किया गया था।

क्या होनी चाहिए उम्र सीमा और योग्यता

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पात्रता के लिए, उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2023 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कक्षा X के लिए, उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2023 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास होना जरूरी है।

कब जारी होगी AISSEE आंसर-की

AISSEE आंसर की जल्द ही आने की उम्मीद है क्योंकि परीक्षा कल सफलतापूर्वक करवा दी गई है। NTA ने अभी तक आंसर-की जारी करने की निश्चित तारीख जारी नहीं की है, लेकिन जल्द ही अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी उम्मीद की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन