1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SBI CBO Final Result 2020-2021: SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

SBI CBO Final Result 2020-2021: SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 10:35 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 10:43 pm IST

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने बुधवार (3 मार्च, 2021) को सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू का रिजल्ट जारी कर दिया है।

SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक- India TV Hindi
SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक Image Source : @THEOFFICIALSBI

SBI Circle Based Officers Recruitment Exam Final Result 2021: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने बुधवार (3 मार्च, 2021) को सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

ये इंटरव्यू फरवरी 2021 में आयोजित कराए गए थे। यह रिजल्ट पीडीएफ फाइल में एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड है। जो कैंडिडेट्स भारतीय स्टेट बैंक के सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट संबंधी पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करके अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी अपने रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी चेक कर सकते हैं। 

SBI Circle Based Officers Recruitment Exam Final Result 2020-2021

बता दें कि, लिखित परीक्षा 28 नवंबर, 2020 को देश भर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट 29 जनवरी 2021 को घोषित किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की थी उन्हें फरवरी 2021 में इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया गया था। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने विभिन्न सर्किलों में आफिसर के पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल जुलाई 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई से 16 अगस्त तक हुई थी। इस भर्ती के माध्यम से 3850 रिक्तियों को भरा जाएगा। ये भर्तियाँ गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र (मुंबई को छोड़कर), राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और गोवा के लिए हैं।

ज्वाइनिंग होने पर चयनित उम्मीदवारों को सर्कल आधारित अधिकारी (CBO) के रूप में नामित किया जाएगा और 6 महीने की अवधि के लिए प्रोबेशन पर रखा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को JMGS-I (23700-980 / 7-30560-1145 / 2-32850- 1310 / 7-42020) के पैमाने पर होगी, जो कि स्केल के प्रारंभ में 23,700/- प्लस के लिए एक वेतन वृद्धि होगी। अधिकारी समय-समय पर नियमानुसार D.A, H.R.A/लीज रेंटल, C.C.A, मेडिकल और अन्य भत्ते और अनुलाभ के लिए भी पात्र होंगे। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाएं। 
  2. होम पेज पर कैरियर सेक्शन sbi.co.in/web/careers पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Recruitment Of Circle Based Officers (Advertisement No. CRPD/CBO/2020-21/20)' के तहत फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।
  4. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर आपको होम पेज पर ही एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट का भी लिंक दिया गया है। 
  5. जिस पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। 
  6. चयनित कैंडिडेट्स इसी पीडीएफ में अपने रोल नंबर को चेक करें, जहां आप अपना एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SBI