SBI CBO Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज यानी13 अक्टूबर 2025 को CBO भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अगले राउंड साक्षात्कार में शामिल होंगे। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
SBI CBO Result 2025: कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार परिणाम की एक पीडीएफ डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
SBI CBO Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
2000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा
बता दें कि परीक्षा में 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल थी। वर्णनात्मक परीक्षा वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद शुरू हुई। उम्मीदवारों को 30 मिनट के भीतर कंप्यूटर पर अपने वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर टाइप करने थे। चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और एक साक्षात्कार शामिल है।
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
SBI CBO Result 2025: एसबीआई सीबीओ परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक