1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SBI PO Prelims Result: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SBI PO Prelims Result: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Nov 21, 2023 05:51 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 06:03 pm IST

SBI PO Prelims Result: भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से आज एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SBI PO Prelims Result: भारतीय स्टेट बैंक ने आज, 21 नवंबर को एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से देख सकते हैं। बता दें कि एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षा 01, 04 और 06 नवंबर को आयोजित की गई थी।

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने 'रोल नंबर या पंजीकरण संख्या' और 'जन्मतिथि' के साथ लॉग इन करके परिणाम को चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक दौर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2023 में शामिल होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

SBI PO Prelims Result कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, 'करंट ओपनिंग्स' पर जाएं और प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती (विज्ञापन संख्या: सीआरपीडी/पीओ/2023-24/19) खोजें।
  • अब पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, अपना 'पंजीकरण संख्या/रोल नंबर' और 'जन्म तिथि' दर्ज करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ये भी पढ़ें- कौन सी IIT में हैं सबसे ज्यादा सीटें

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन