1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SBI PO Result: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SBI PO Result: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Apr 05, 2025 06:05 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 06:15 pm IST

भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। कैंडिडेट्स नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

एसबीआई पीओ रिजल्ट- India TV Hindi
एसबीआई पीओ रिजल्ट Image Source : FILE

SBI PO Result: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज यानी 5 अप्रैल 2025 को एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण/रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।  

SBI PO Result: कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर लिंक पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को करेंट ओपनिंग्स पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते हा एक अलग पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को SBI PO Prelims Result 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद एक असग विंडो खुल जाएगी, जहां कैंडिडेट्स को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।  

डायरेक्ट लिंक 

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 8, 16, 24 और 26 मार्च 2025 को किया गया था। इसमें 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे। इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया गया था, जिसमें तीन खंड थे: अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे, जो अधिकतम 100 अंकों के थे। इस परीक्षा की अवधि 1 घंटा थी।

नेगेटिव मार्किंग

इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों में से 1/4 अंक काट लिए जाएंगे।  यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है, यानी यदि उम्मीदवार कोई उत्तर नहीं देता है, तो उस प्रश्न के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- 

भारत में नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन