1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UGC NET December 2022: कब जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, क्या है नया अपडेट

UGC NET December 2022: कब जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, क्या है नया अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2023 08:25 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 08:25 pm IST

UGC NET December 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इस बात का अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को किस दिन जारी किया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UGC NET December 2022: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदरों के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में यानी कि अप्रैल के पहले सप्ताह में UGC NET DEC Result 2023 का परिणाम घोषित हो सकता है। हालांकि इस बात का अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को किस दिन जारी किया जाएगा।

कैंडिडेट्स को रिजल्ट  चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। बता दें कि दिसंबर 2022 यूजीसी नेट परीक्षा पूरे देश में 663 केंद्रों पर 32 शिफ्टों में 16 दिनों में 83 विषयों के लिए पांच फेज में आयोजित की गई थी। इस बार लगभग 8,34,537 कैंडिडेट्स ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था। परीक्षा को 21 फरवरी 2023 से लेकर 16 मार्च 2023 तक आयोजित कराया गया था। परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। 

ऐसे करना होगा चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर 'यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक लॉगिन पोर्टल खोलेगा।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आखिरी में रिजल्ट को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी लें।

ये भी पढ़ें- कभी सोचा है कि जेब्रा का रंग सफेद होता है या काला? यहां जानें इसका साइंस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन