1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UGC NET Result: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का रिजल्ट, पढ़ लें अपडेट

UGC NET Result: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का रिजल्ट, पढ़ लें अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2023 11:58 am IST,  Updated : Apr 03, 2023 11:58 am IST

UGC NET Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदर रिजल्ट की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UGC NET December 2022: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदर रिजल्ट की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में यानी कि अप्रैल के पहले सप्ताह यानी इसी वीक UGC NET DEC Result 2023 का परिणाम घोषित हो सकता है। हालांकि इस बात का अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि नतीजों को किस कब और किस दिन जारी किया जाएगा।

कैंडिडेट्स को बता दें कि रिजल्ट  चेक करने के लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। बता दें कि दिसंबर 2022 यूजीसी नेट परीक्षा पूरे देश में 663 केंद्रों पर 32 शिफ्टों में 16 दिनों में 83 विषयों के लिए पांच फेज में आयोजित की गई थी। इस बार लगभग 8,34,537 कैंडिडेट्स ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था। परीक्षा को 21 फरवरी 2023 से लेकर 16 मार्च 2023 तक आयोजित कराया गया था। परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। 

ऐसे करना होगा चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर 'यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक लॉगिन पोर्टल खोलेगा।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आखिरी में रिजल्ट को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी लें।

ये भी पढ़ें- बाइक के बंद होने के बाद क्यों आती है टिक-टिक की आवज? जानें इसकी वजह

UP Anganwadi Bharti: जल्द होगी यूपी आंगनवाड़ी में हजारों पदों पर रिक्रूटमेंट, 10-12 साल से नहीं हुई थी भर्ती

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन