1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UGC NET Result: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

UGC NET Result: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

 Published : Apr 06, 2023 02:57 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 02:57 pm IST

UGC NET Result: ऐसी उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। एक बार नतीजों के जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UGC NET Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षा के बाद से ही कैंडिडेट्स रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA  द्वारा जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार नतीजों के जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स में आईं खबरों के मुताबिक ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एजेंसी की तरफ से अगले कुछ दिनों में UGC NET DEC Result 2023 का परिणाम घोषित किया जा सकता है। हालांकि इस बात का अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि नतीजों को कब और किस दिन जारी किया जाएगा।

उम्मीदावार को बताया जाता है कि रिजल्ट को चेक करने के लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। बता दें कि इस परीक्षा को पूरे देश में 663 केंद्रों पर 32 शिफ्टों में 16 दिनों में 83 विषयों के लिए कुल पांच फेजों में आयोजित किया गया था। बता दें कि इस बार लगभग 8,34,537 कैंडिडेट्स ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था। परीक्षा को 21 फरवरी 2023 से लेकर 16 मार्च 2023 तक आयोजित कराया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। 

रिजल्ट के जारी होने के बाद ऐसे करना होगा चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर 'यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक लॉगिन पोर्टल खोलेगा।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आखिरी में रिजल्ट को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी लें।

ये भी पढ़ें- आप जानते हैं कि B.Tech के बाद स्टूडेंट्स क्यों करते हैं MBA? जानें इसकी वजह

CRPF Recruitment 2023: 1.30 लाख पदों पर होगी भर्ती, गृह मंत्रालय ने किया ऐलान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन