1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UGC NET December 2023 के रिजल्ट में हुई देरी, आज हो सकता है जारी

UGC NET December 2023 के रिजल्ट में हुई देरी, आज हो सकता है जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2024 10:53 am IST,  Updated : Jan 18, 2024 10:53 am IST

UGC NET December 2023 के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। जानकारी दे दें कि की बीते दिन यूजीसी ने UGC NET दिसंबर 2023 रिजल्ट जारी नहीं किया है।

UGC NET December 2023- India TV Hindi
UGC NET December 2023 Image Source : UGC

बीते दिन UGC NET December 2023 का रिजल्ट जारी होना था, पर किसी कारणवश ये रिजल्ट जारी नहीं हो सका। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं आज किसी भी समय यूजीसी नेट दिसंबर के रिजल्ट जारी हो सकते हैं। जो उम्मीदवार इस यूजीसी नेशनल एलीजीबिलिटी टेस्ट में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर ये रिजल्ट देख सकेंगे। जानकारी दे दें कि यूजीसी नेट क एग्जाम दिसंबर 2023 में हुआ था।

कब हुए थे एग्जाम?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 6 दिसंबर, 2023 से 19 दिसंबर, 2023 तक 9,45,918 उम्मीदवारों के लिए देश भर के 292 शहरों में 83 विषयों में यूजीसी-नेट दिसंबर 2023 का आयोजन किया गया था। वहीं, प्रोविजनल आंसर-की 3 जनवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹200 के शुल्क के भुगतान पर उनकी आपत्ति भेजने के लिए कहा गया था। पुरातत्व विषय की आंसर-की 8 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 10 जनवरी 2024 को बंद कर दी गई थी।

UGC NET December 2023 Result: ऐसे करें चेक

जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट दिखने लगेगा।
इसके बाद रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

यूपी के एक और जिले में बंद हुए कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए सभी स्कूल, इस कारण लिया गया फैसला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन