1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी के एक और जिले में बंद हुए कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए सभी स्कूल, इस कारण लिया गया फैसला

यूपी के एक और जिले में बंद हुए कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए सभी स्कूल, इस कारण लिया गया फैसला

 Published : Jan 17, 2024 10:46 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 10:46 pm IST

यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी के मद्देनजर आज गाजियाबाद में जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर रखने के आदेश दिए हैं।

School Closed- India TV Hindi
School Closed Image Source : FREEPIK

यूपी समेत इन दिनों पूरा उत्तर भारत अत्यधिक ठंड की मार झेल रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में रहने पर मजबूर है। इसी ठंड से बच्चों को बचाने के लिए गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के स्कूलों 18 जनवरी तक बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। आज बुधवार को ये आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने जारी कर स्कूलों को बंद रहने की घोषणा की है।

आदेश में क्या कहा गया?

आदेश के मुताबिक, शीतलहर व कोहरे को देखते छात्र-छात्राओं के हित में जिल के प्राइवेट, सरकारी, आंगनवाड़ी और प्री-स्कूल सहित सभी आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल 18 जनवरी को बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में शिक्षकों को आना होगा। आदेश में आगे अभिभावकों को इससे जुड़ी नई जानकारी के लिए स्कूल अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

लखनऊ में भी स्कूल बंद

इससे पहले, राजधानी लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट ने राजधानी क्षेत्र में भीषण ठंड के कारण शहर में कक्षा 8 तक के स्कूलों को 17 और 18 जनवरी बंद रखने की घोषणा की। आदेश में कहा गया है कि सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों सहित कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस अवधि में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।