1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UGC NET दिसंबर के रिजल्ट हुए जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

UGC NET दिसंबर के रिजल्ट हुए जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2024 10:27 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 10:27 am IST

UGC NET दिसंबर रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। यूजीसी ने NET दिसंबर के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लिए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

UGC NET December results 2023 - India TV Hindi
UGC NET December results 2023 Image Source : FILE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने दिसंबर परीक्षा के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। यूजीसी-नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 6 दिसंबर से 19 दिसंबर 2023 तक 83 विषयों में देशभर के 292 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 9,45,918 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

UGC NET result direct link

इसका प्रोविजनल आंसर-की 3 जनवरी को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 5 जनवरी, 2024 को बंद कर दी गई थी। आर्कियोलॉजी की उत्तर कुंजी 8 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 10 जनवरी, 2024 को बंद कर दी गई थी।

UGC NET Result 2023: ऐसे करें रिजल्ट

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध दिसंबर परीक्षा के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जानकारी दे दें कि प्रोविजनल आंसर-की भी जल्द ही जारी होने की संभावना है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

कोचिंग सेंटर्स की अब नहीं चलेगी मनमानी, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन