1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UKPSC ने जिला पुलिस भर्ती एग्जाम का जारी किया रिजल्ट, यहां सीधा करें चेक

UKPSC ने जिला पुलिस भर्ती एग्जाम का जारी किया रिजल्ट, यहां सीधा करें चेक

 Published : Feb 10, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Feb 10, 2023 12:10 pm IST

UKPSC District Police Result 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से UKPSC जिला पुलिस परिणाम 2021 को घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को आधितारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UKPSC ने जारी किए डिस्ट्रिक्ट पुलिस भर्ती 2021 के रिजल्ट(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
UKPSC ने जारी किए डिस्ट्रिक्ट पुलिस भर्ती 2021 के रिजल्ट(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

UKPSC District Police Result 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से UKPSC जिला पुलिस परिणाम 2021 को घोषित कर दिया गया है। उत्तराखंड पुलिस विभाग के तहत कांस्टेबल कैडर की जिला पुलिस (पुरुष), पीएसी/आईआरबी (पुरुष) और फायरमैन (पुरुष/महिला) परीक्षा -2021 में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को आधितारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है-psc.uk.gov.in 

इस भर्ती के लिए फिजिकल एफिशयेंसी टेस्ट को 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित किया गया था। आयोग द्वारा उन उम्मीदवारों के रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा, जिन्होंने पीएसटी परीक्षा पास की है। कार्यक्रम के मुताबिक रिकॉर्ड वेरिफिकेशन  27 फरवरी 2023 से शुरू होगा। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी परिणाम को चेक कर सकते हैं।

इन आसान स्टेप्स से करें अपने परिणाम को चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स मौजूद UKPSC District Police Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स के सामने एक नये पेज पर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट खुल जाएगा।
  • फिर आप पेज को डाउनलोड कर उसकी हार्ड कॉपी ले सकते हैं। 

इस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रशन प्रोसेस 28 दिसंबर 2021 को शुरू हो गया था, जो 3 जनवरी 2022 तक चला था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इस रिक्रूमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 3042 पदों पर भर्ती करेगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- गैस सिलेंडर पर लिखे नंबर पर कभी गौर किया है आपने? आपके बहुत काम का होता है

कभी सोचा है आपने स्कूल बस का रंग पीला ही क्यों होता है? जानें इसकी वजह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन