1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, शुभम वर्मा ने किया टॉप; ये रहा डायरेक्ट लिंक

UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, शुभम वर्मा ने किया टॉप; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Apr 20, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Apr 20, 2024 03:17 pm IST

UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया। बोर्ड ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट को आज घोषित कर दिया है।

यूपी बोर्ड 12वीं के नजीजे जारी - India TV Hindi
यूपी बोर्ड 12वीं के नजीजे जारी

UP Board Results 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने इंटरमीडिएट की परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबासइट पर जारी किया गया है। इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शुभम वर्मा ने बाजी मारते हुए टॉप किया है। शुभम वर्मा ने 500 अंकों में से 489 अंक हासिल करते हुए बाजी मारी है। शुभम वर्मा सीतापुर जिले से आते हैं। जो उम्मीदवार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 25,78,007 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 24,52,830 छात्र उपस्थित हुए थे। इनमें से 20,26,067 छात्रों ने सफलता हासिल की। अगर परसेंटेज की बात करें तो 82.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। 

पहले पर एक तो दूसरे पर छह ने लहाराया परचम 

इंटरमीडिएट के परिणामों में जहां पहला स्थान सीतापुर के शुभम वर्मा ने पाया, वहीं दूसरे स्थान पर 6 लोगों ने अपना कब्जा जमाया। इसमें विषु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्या, चार्ली गुप्ता, सुजाता पांडे के नाम शामिल हैं। 

कैसे करें UP Board 12 वीं के परिणाम को चेक 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान से स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले परिणाम वेबसाइटों में से किसी एक पर जाएं: upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in
  • इसके बाद  यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परिणाम लिंक खोलें।
  • फिर अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब अपना यूपी बोर्ड परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक- https://upresults.nic.in/

यूपी बोर्ड परिणाम को SMS के जरिए कैसे कर सकेंगे चेक 

अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से वह डाउन, बिजी, या क्रैश हो जाती है तो आप नीचे दिए गए सरल स्टेप्स के जरिए अपने 10वीं या 12वीं के परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम को चेक करने के लिए - 
 
  • छात्रों को अपने मोबाइल फोन पर अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए 'UP12' टाइप करना होगा। 
  • इसके बाद अपना 10 अंकों का रोल नंबर टाइप करना होगा। 
  • इसके बाद मैसेज को 56263 पर भेजें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन