1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों की तारीख का ऐलान जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों की तारीख का ऐलान जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 11, 2022 02:10 pm IST,  Updated : Jun 11, 2022 02:10 pm IST

UP Board Result 2022:  इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 51,92,689 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 47,75,749 लाख स्टूडेंट्स ने ये परीक्षा दी थी। 

UP Board Result 2022- India TV Hindi
UP Board Result 2022 Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • 10वीं और 12वीं में 47,75,749 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
  • स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी
  • upmsp.edu.in और Upresults.nic.in पर करना होगा विजिट

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजों का ऐलान 15 जून तक कर दिया जाएगा। कहा ये भी जा रहा है कि 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए जा सकते हैं। 

हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) नतीजे जारी करने के लिए कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 51,92,689 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 47,75,749 लाख स्टूडेंट्स ने ये परीक्षा दी थी। 

स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in और Upresults.nic.in पर विजिट करना होगा।

UP Board Result 2022: कैसे चेक करें नतीजे 

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2- 'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' या 'यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' के लिंक पर जाएं। 
स्टेप 3- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें। 
स्टेप 4- सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन