1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board Result 2023 Date: कब जारी होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के रिजल्ट? जानें लेटस्ट अपडेट

UP Board Result 2023 Date: कब जारी होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के रिजल्ट? जानें लेटस्ट अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 03:59 pm IST

यूपी बोर्ड के छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट (UP Board Result) जारी होने बाद छात्र सीधे इस लिंक upmsp.edu.in के जरिए चेक कर सकते हैं।

UP Board Result 2023- India TV Hindi
UP Board Result 2023 Image Source : PTI

यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) किसी भी वक्त 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड के रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। प्रदेश के कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों को अपना बोर्ड रिजल्ट (UPMSP UP Board Result 2023) ऑनलाइन देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर रोल नंबर और स्कूल कोडकी जरूरत पड़ेगी।

इस लिंक से भी कर सकते हैं चेक

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://upmsp.edu.in/ पर क्लिक करके भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं के एग्जाम्स 16 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 04 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं।

58 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

छात्र ध्यान दें कि बोर्ड द्वारा अभी यूपी बोर्ड रिजल्ट के डेट और टाइम की घोषणा नहीं की गई है। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला के मुताबिक, यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय जल्द घोषित किया जाएगा। जानकारी दें कि इस साल, कुल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए नामांकन किया था, जिनमें से 31,16,487 कक्षा 10वीं और 27,69,258 कक्षा 12वीं परीक्षाओं में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च, 2023 को शुरू हुआ और 01 अप्रैल, 2023 को संपन्न हुआ था। इसके बाद अब रिजल्ट का इंतजार हो रहा है।

UP Board Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर उपलब्ध लिंक (UP Board 10th, 12th Result 2023 ) पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना लॉगिन डिटेल डालें।
अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब इस रिजल्ट को चेक करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।

ये भी पढ़ें-

एग्जाम से पहले MPSC के हॉल टिकट सोशल मीडिया पर हुए लीक, आयोग ने पुलिस में की शिकायत
विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो जान लें इन 5 देशों के नाम, होती है सबसे सस्ती पढ़ाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन