1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी संस्कृत बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

यूपी संस्कृत बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

 Published : Apr 30, 2025 07:06 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 07:07 pm IST

उत्तर प्रदेश मध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने आज यानी 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा(10वीं और 12वीं कक्षा) के परिणाम घोषित कर दिए।

यूपी संस्कृत बोर्ड के नतीजे घोषित- India TV Hindi
यूपी संस्कृत बोर्ड के नतीजे घोषित Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश मध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने आज यानी 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा(10वीं और 12वीं कक्षा) के परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम को शाम 4 बजे जारी किया गया। परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10वीं) में विद्यांशु शर्मा ने 93.42 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया और शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12वीं) में जौनपुर की भूमिका ने झंडे गाड़ते हुए प्रथम स्थान फतह किया। 

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उम्मीदवारों को मांगा गया विवरण भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

बता दें कि परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच किया गया था, जिसमें 50 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि राज्य में कुल 1200 से अधिक संस्कृत विद्यालय हैं।

ये भी पढ़ें- JIPMAT 2025 की आंसर-की जारी, जानें ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए कितना देना होगा शुल्क

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन