1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPMSP 10th, 12th results 2026 via SMS: UP बोर्ड कक्षा 10, 12 के नतीजे SMS के जरिए कैसे देखें?

UPMSP 10th, 12th results 2026 via SMS: UP बोर्ड कक्षा 10, 12 के नतीजे SMS के जरिए कैसे देखें?

 Published : Apr 23, 2026 03:17 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 03:17 pm IST

UPMSP 10th, 12th results 2026 via SMS: यूपी बोर्ड के परिणाम आज शाम 4 बजे जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि परिणाम SMS के जरिए कैसे चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

UPMSP 10th, 12th results 2026 via SMS: यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के नतीजे आज यावी 23 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाने हैं। यूपी बोर्ड परिणाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। लेकिन कई बार ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से वेबसाइट सही से काम नहीं करती है या फिर बहुत स्लो हो जाती है। ऐसी स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपने परिणाम को SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी बोर्ड के नतीजे SMS के माध्यम से कैसे देख सकेंगे? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं। 

SMS के जरिए कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

छात्र SMS के माध्यम से भी UPMSP 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 देख सकते हैं। UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 देखने के लिए, छात्रों को अपना कक्षा-वार रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा।

  • 10वीं के रिजल्ट के लिए-  UP10 [स्पेस] [रोल नंबर]  टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा।
  • 12वीं के रिजल्ट के लिए-  UP12 [स्पेस] [रोल नंबर] टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा।

बता दें कि स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट के अलावा और भी जगह पर देख सकेंगे, जिनका पता आप निम्नवत देख सकते हैं। 

  • स्टूडेंट्स अपने परिणाम को Digilocker पर देख सकेंगे। इसके लिए वेबसाइट है- digilocker.gov.in
  • स्टूडेंट्स अपने परिणाम को UMANG App पर देख सकें। इसके लिए वेबसाइट है- web.umang.gov.in
  • स्टूडेंट्स अपने परिणाम को indiaresults.com पर भी देख सकेंगे।

यूपी बोर्ड रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे करें चेक 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं कक्षा परिणाम वाले लिंक को खोजें।  इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें और फिर वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें। डिटेल्स को भरने के बाद सबमिट कर दें। इतना करते ही आपका परिणाम खुल जाएगा। अब इस चेक करें और डाउनलोड कर लें। आखिरी में एक हार्ड कॉपी ले लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन