1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC CDS II Final Result 2022: यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

UPSC CDS II Final Result 2022: यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jul 04, 2023 08:59 pm IST,  Updated : Jul 04, 2023 09:00 pm IST

UPSC CDS II Final Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की तरफ से आज यानी 4 जुलाई 2023 को ओटीए के लिए यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है।

यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट जारी- India TV Hindi
यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट जारी Image Source : FILE

UPSC CDS II Final Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की तरफ से आज यानी 4 जुलाई 2023 को ओटीए के लिए यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। नतीजों को आधिकारिक वेबासाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II) 2022 के परिणामों और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कार के आधार पर कुल 302 उम्मीदवार पास हुए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं या डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें UPSC CDS Final Result 2022 को चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट 2022 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकेंगे।
  • इसके बाद अपने परिणाम को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ये भी पढ़ें: मणिपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच कल से खुल जाएंगे 1 से 8वीं तक के स्कूल, सीएम बीरेन सिंह ने किया ऐलान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन