1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स परिणाम जल्द, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स परिणाम जल्द, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Jun 10, 2025 06:08 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 06:10 pm IST

यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम का वेट कर रहे हैं। आयोग जल्द ही रिजल्ट को आधिकारकि वेबसाइट पर जारी करेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UPSC CSE 2025 Prelims Result: अगर आपने भी यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा दी है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम का इंतजार है। संघ लोग सेवा आयोग जल्द ही यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नही है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। 

UPSC CSE 2025 Prelims Result: कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवरों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने आपका परिणाम एक अलग विंडो में खुल जाएगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपेन रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की को आयोग पहले ही जारी कर चुका है। संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा का आयोजन, रविवार 25 मई 2025 को देशभर में किया था। बता दें कि यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा है - इसमें प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाएगा। देशभर में दो शिफ्टों और कई केंद्रों पर आयोजित यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 में दस लाख से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा फेज में पास होने वाले कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए अपनी पैनी निगाह ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन