1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. जारी हुआ UPSC NDA I और CDS I का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

जारी हुआ UPSC NDA I और CDS I का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Apr 28, 2025 09:58 pm IST,  Updated : Apr 28, 2025 10:07 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने एनडीए एंड एनए 1, सीडीएस 1 का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी एनडीए एंड एनए 1, सीडीएस 1 का रिजल्ट जारी- India TV Hindi
यूपीएससी एनडीए एंड एनए 1, सीडीएस 1 का रिजल्ट जारी Image Source : FILE

UPSC एनडीए एंड एनए 1, सीडीएस 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने एनडीए एंड एनए 1, सीडीएस 1 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी। 

कैसे करें चेक

नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना  होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

परिणाम को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

सीडीएस 1 भर्ती अभियान के जरिए यूपीएससी 457 पदों को भर्ती करेगा। वहीं, एनडीए एंड एनए 1 के जरिए कुल 406 पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है, वे सभी योग्य उम्मीदवार अब रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे। SSB साक्षात्कार (बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व परीक्षण) के दो चरण होंगे और 900 अंक होंगे। चरण 1 को पास करने वाले ही चरण 2 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, "सफल उम्मीदवारों को चयन केंद्र और एसएसबी साक्षात्कार की तिथियां आवंटित की जाएंगी, जिसकी सूचना पंजीकृत ई-मेल आईडी पर दी जाएगी। जो उम्मीदवार पहले ही साइट पर पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होगी। किसी भी प्रश्न/लॉगिन समस्या के मामले में, ई-मेल dir-recruiting6-mod@nic.in पर भेजें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन