UK Board Result 2025: जिन छात्र-छात्राओं ने यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी उन सभी का इंतजार आज खत्म हो गया। बोर्ड ने यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कक्षा 12वीं में 83.23% स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं कक्षा 10वीं में 90.77 प्रतिशत छात्र- छात्राओं ने सफलता पाई। इसमें 10वीं कक्षा में कमल ने टॉप किया है और 12वीं कक्षा में अनुष्का टॉपर बनीं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 80.10 रहा और वहीं लड़कियों का 86.20 प्रतिशत। कक्षा 10वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 88.20 रहा और वहीं लड़कियों का 93.23 प्रतिशत रहा।
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
रैंक 1 - अनुष्का राणा, राजकीय इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून
रैंक 2 - केशव भट्ट, एसपीआईसी कारबारी ग्रांट, देहरादून
रैंक 2 - कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, उत्तरकाशी
रैंक 3 - आयुष सिंह रावत, एसवीएमआईसी आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून
संपादक की पसंद