1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें पिछले साल कैसा रहा था छात्रों का परफॉर्मेंस

उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें पिछले साल कैसा रहा था छात्रों का परफॉर्मेंस

 Published : Apr 18, 2025 01:05 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 01:05 pm IST

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल सुबह जारी कर देगा, ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Uttarakhand Board class 10th and 12th results- India TV Hindi
उत्तराखंड बोर्ड Image Source : FILE PHOTO

उत्तराखंड बोर्ड कल यानी 19 अप्रैल को कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट घोषित कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। जानकारी दे दें कि रिजल्ट कल दोपहर से पहले जारी किया जाएगा, ऐसे में छात्र एग्जाम के दौरान इस्तेमाल किए एडमिट कार्ड को खोज कर अपने पास रख लें जिससे आपका कीमती वक्त बेकार न जाए।

किस समय आएगा रिजल्ट?

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कल सुबह 11 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट राज्य के माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती जारी करेंगे। इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके बाद कॉपियों की चेकिंग प्रक्रिया शुरू की गई जो शुरुआती अप्रैल तक संपन्न कर ली गई।

क्या करना होगा रिजल्ट देखने के लिए?

रिजल्ट में छात्र-छात्रा का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, स्कूल का नाम, कक्षा की जानकारी, सब्जेक्ट वाइज नंबर, पास या फेल और डिविजन आदि की जानकारी दर्ज रहेगी। अगर रिजल्ट में दी गई जानकारी में किसी तरह की त्रुटि लगती है, तो छात्र/छात्रा अपने स्कूल से सुधार के लिए बात कर सकते हैं।

पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हर छात्र-छात्रा को पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने ही होंगे। अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो बोर्ड उसे कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए पास होने का एक मौका देती है। अगर फिर भी न सफल हुए तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाता है।

पिछले साल कैसा था रिजल्ट?

जानकारी दे दें कि कक्षा 12वीं में पिछले साल कुल 82.63 फीसदी छात्र पास हुए थे, इसमें लड़कों को पास पर्सेंटाइल 89.97 फीसदी था, जबकि लड़कियों का 85.96 फीसदी पर्सेंटाइल था। वहीं, 2023 में कक्षा 12वीं का कुल पास पर्सेंटाइल 80.98 फीसदी था।

ये भी पढ़ें:

​3 साल बाद IIT दिल्ली के छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले, 800 से ज्यादा छात्रों को मिले बढ़िया कंपनियों के ऑफर

JEE Main फाइनल आंसर-की और रिजल्ट कब होगा जारी? एनटीए ने बता दी तारीख, रिलीज करने के बाद हटाई थी Answer Key

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन