1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 3 साल बाद IIT दिल्ली के छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले, 800 से ज्यादा छात्रों को मिले बढ़िया कंपनियों के ऑफर

3 साल बाद IIT दिल्ली के छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले, 800 से ज्यादा छात्रों को मिले बढ़िया कंपनियों के ऑफर

 Published : Apr 18, 2025 10:49 am IST,  Updated : Apr 18, 2025 10:54 am IST

IIT दिल्ली के प्लेसमेंट सीजन में इस बार 3 साल का सूखा दूर हो गया है, इस सीजन में 800 से ज्यादा यूनिक ऑफर छात्रों को मिले हैं।

IIT दिल्ली- India TV Hindi
IIT दिल्ली Image Source : FILE PHOTO

IIT Delhi Placement: IIT दिल्ली के छात्रों के चेहरों पर 3 साल के सूखे के बाद अब हरियाली आई है। आईआईटी दिल्ली के मुताबिक, इस साल अब तक प्लेसमेंट सीजन में 850 से अधिक बढ़िया ऑफर छात्रों को मिले हैं। यह पिछले 3 सालों में सबसे अधिक यूनिक ऑफर है। पिछले साल 2024 में 781 ऑफर आए थे। वहीं, 2023 में 768 और 2022 में 712 ऑफर मिले थे। कहा गया कि अभी आने वाले दिनों में इस ऑफर की संख्या और बढ़ने का अनुमान है क्योंकि प्लेसमेंट सीजन अभी चल रहा है।

किन कंपनियों ने दिए ऑफर?

आगे संस्थान ने बताया कि इस साल डबल नंबर में ऑफर देने वाले टॉप रिक्रूटर कंपनी में अमेरिकन एक्सप्रेस, बार्कलेज, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, ब्लू स्टोन, ड्यूश इंडिया, गूगल, मीशो, ग्रेविटन रिसर्च कैपिटल, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, पेयू, स्क्वायरपॉइंट कैपिटल और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट जैसे नाम हैं।

भारतीय कंपनियों ने भी दिए ऑफर

वहीं, इस साल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) ने भी प्लेसमेंट सीजन में इंटरेस्ट दिखाया है। इसमें भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, पेट्रोनेट एलएनजी, इंडियन ऑयल कॉपरेशन और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स ने आईआईटी दिल्ली के छात्रों को ऑफर दिए। इतना ही नहीं 40 से अधिक कंपनियों ने नीदरलैंड, जापान, साउथ कोरिया, ताइवान, यूएई, इंग्लैंड और अमेरिका में नौकरियां देने की पेशकश की।

आगे संस्थान ने एक सर्वे में बताया कि 2024 में ग्रेजुएट होने वाले यूजी बैच के करीब 30 फीसदी बच्चो ने कैंपस प्लेसमेंट के बाहर अपना करियर चुना, जिनमें से 7 फीसदी खुद का स्टार्टअप, 6 फीसदी हायर स्टडीज, 17 फीसदी सिविल या इंजीनियरिंग सर्विस की तैयारी करने की राह पकड़ी। इसी के तर्ज पर 2025 में ग्रेजुएट होने वाले बैच भी अपना रास्ता चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

NEET PG 2025 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करना है आवेदन

इस राज्य के स्कूलों में अनिवार्य कर दी गई हिंदी, अब इन कक्षा के बच्चों को पढ़ना ही होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।