1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CUET UG रिजल्ट का इतजार, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

CUET UG रिजल्ट का इतजार, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Jun 22, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 04:36 pm IST

सीयूईटी यूजी 2025 के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। इसकी प्रोविजनल आंसर-की 17 जून को जारी की गई थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CUET UG 2025 Result: सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा जल्द ही परिणाम जारी किए जा सकते हैं। एक बार रिजल्ट के घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने सीयूईटी यूजी 2025 के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नतीजे घोषित होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।  

कैसे करें चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज पर रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से  सीयूईटी यूजी 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है। आंसर-की को 17 जून को जारी किया गया था। इससे असंतुष्ट उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था। उम्मीदवारों को 20 जून को इसके खिलाफ आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। अब आपत्तियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा चेक किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाएंगे। 

कब हुई थी परीक्षा

बता दें कि सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा को 13 मई से लेकर 3 जून तक किया गया था। NTA ने 13 और 16 मई को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 और 4 जून को दोबारा परीक्षा भी आयोजित की थी। अधिसूचित पाठ्यक्रम से मेल न खाने वाले प्रश्नों के बारे में उम्मीदवारों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें- NEET PG 2025 के आवेदन में सुधार करने का आज आखिरी मौका, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन