अगर आपने भी नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। नीट पीजी 2025 के आवेदन में सुधार करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर करेक्शन विंडो चल रही है। आवेदन में सुधार के लिए चल रही इस करेक्शन विंडो को आज नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को अपने नीट पीजी 2025 के फॉर्म में बदलाव करना है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऐसा कर दें। अब सवाल आता है कि नीट पीजी के किन फील्ड्स में करेक्शन किया जा सकता है और किन फील्ड्स में नहीं। आइए इस सवाल के जवाब को हम इस खबर के माध्यम से जानते हैं।
किन फील्ड्स में कर सकतें हैं करेक्शन
नीट पीजी 2025 के आवेदन में उम्मीदवार जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, लिंग, श्रेणी, PwD और EWS स्थिति जैसे सुधार कर सकते हैं और दस्तावेज़ों को फिर से अपलोड कर सकते हैं।
किन फील्ड्स में नहीं कर सकते हैं बदलाव
नीट पीजी 2025 के आवेदन में उम्मीदवार, राष्ट्रीयता, परीक्षा शहर और मोबाइल नंबर जैसे विवरण को संपादित नहीं कर सकते।
नीट पीजी 2025 के आवेदन में कैसे करें सुधार?
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन में उम्मीदवार सुधार कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधति लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन करने के लिए अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- इसके बाद NEET PG 2025 एप्लीकेशन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब, 'संपादन' पर क्लिक करें और 'आवेदन पत्र' में त्रुटियों को सुधारें।
- सभी विवरणों का पूर्वावलोकन करें और सबमिट करें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें
बता दें कि परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। NEET PG परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
CSIR UGC NET 2025: आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, इच्छुक उम्मीदवार जल्द कर दें अप्लाई