1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम जारी, 90.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम जारी, 90.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

 Published : May 07, 2025 01:32 pm IST,  Updated : May 07, 2025 01:32 pm IST

पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। कुल 90.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में सफलता पाई है।

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी Image Source : FILE

पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने आज यानी 7 मई 2025 को कक्षा 12वीं या हायर सेकेंडरी (HS) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परिणाम तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया है। परीक्षा में कुल 90.79 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी दोपहर 2 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थी का उपयोग करना होगा। छात्र-छात्राएं 8 मई को अपने स्कूलों से अपनी ग्रेड रिपोर्ट और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

डब्ल्यूबीसीएसई कक्षा 12वीं के परिणामों के अनुसार, लड़कों ने परीक्षा में लड़कियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में 92.03 प्रतिशत छात्र पास हुए जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कैस करें चेक 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर उच्च माध्यमिक परिणाम 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थी उपयोग करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले ले।

पुरवा मेदिनीपुर ने 95.74 प्रतिशत का उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया है, जो पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक परिणाम 2025 में अग्रणी जिला बनकर उभरा है। इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 18 मार्च 2025 के बीच पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। आठ लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। इन 8 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन