पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) कल यानी 2 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। WBBSE माध्यमिक 10वीं के परिणाम की घोषणा सुबह 9 बजे निर्धारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप पर सुबह 9:45 बजे से उपलब्ध होंगे। एक बार घोषित होने के बाद, पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा में पास घोषित होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 34 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। यदि छात्र आवश्यक अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो उनके पास परिणाम जारी होने के बाद पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू (PPR) या पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटनी (PPS) के लिए आवेदन करने का विकल्प होता है। छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए आप अपने परिणाम को चेर कर सकते हैं।
- सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे रिजल्ट चेक
- wbbse.wb.gov.in
- wbresults.nic.in
- indiatvnews.com/education
परिणाम को एसएमएस के जरिए कैसे चेक कर सकेंगे?
- अपने फोन पर मैसेज एप्लीकेशन खोलें।
- अब, इस प्रारूप में एक संदेश लिखें: WB 10 [आपका रोल नंबर]।
- इसे 56070 या 56263 पर भेजें।
- आपको अपने फ़ोन पर उत्तर के रूप में अपना परिणाम स्टेटस प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें-
NEET को लेकर फैलाई जा रही फर्जी खबरें, 'पेपर लीक के 1500 से अधिक संदिग्ध दावे आए सामने'