1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. वेस्ट बंगाल नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां से सीधा करें चेक

वेस्ट बंगाल नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां से सीधा करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2023 06:58 pm IST,  Updated : Aug 27, 2023 06:58 pm IST

पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) की तरफ से राज्य राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) UG काउंसलिंग के दूसरे दौर का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया गया है।

वेस्ट बंगाल नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 परिणाम जारी - India TV Hindi
वेस्ट बंगाल नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 परिणाम जारी Image Source : FILE

West Bengal NEET UG Counselling Round 2 Seat Allotment: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) की तरफ से  राज्य राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) UG काउंसलिंग के दूसरे दौर का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। 

जिनको सीट अलॉट हुई हैं, उन सभी उम्मीदवारों को 28 अगस्त से 1 सितंबर तक मूल दस्तावेजों, कॉलेज अपेक्षित शुल्क और बांड के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। पश्चिम बंगाल एनईईटी यूजी राउंड तीन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर को सुबह 11 बजे से  6 सितंबर शाम 4 बजे तक शुरू होगी। 

सीधे लिंक से करें चेक 

पश्चिम बंगाल NEET UG 2023 सीट आवंटन परिणाम को ऐसे करें जांचें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर यूजी मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें। 
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। 
  • अब आपका पश्चिम बंगाल NEET UG 2023 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • आखिरी में इसे चेक करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें: अरे ये क्या, यहां पर लोग तो पत्थर भी खाते हैं!

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन