1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के नतीजे कब होंगे जारी? जान लें ऑफिशियल वेबसाइट्स

यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के नतीजे कब होंगे जारी? जान लें ऑफिशियल वेबसाइट्स

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 10, 2026 07:03 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 07:03 pm IST

यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परिणाम किन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स को परिणाम का इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट (क्लास 10 और क्लास 12) को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स(जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि) का उपयोग करना होगा। 

जारी होने पर स्टूडेंट्स परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। आइए इस खबर के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट्स को जानते हैं जहां उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद उसे चेक कर सकेंगे।

ऑफिशियल वेबसाइट्स

रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपने परिणाम को निम्नवत वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे। 

  • upmsp.edu.in 
  • upresults.nic.in
  • digilocker.gov.in

कैसे करें चेक 

  • यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होम पेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स वहां मांगे गए विवरण (जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि) को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही यूपी बोर्ड रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स आगे के यूज के लिए एक प्रिंट भी ले लें। 
  • कौन सी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

बता दें कि परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया गया, जिसे 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है। स्टूडेंट्स को रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

स्कूल में मधुमक्खियों के हमले में 9 वर्षीय छात्र की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन