1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां कर सकेंगे चेक? जानें

CBSE 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां कर सकेंगे चेक? जानें

 Published : Aug 02, 2025 07:07 pm IST,  Updated : Aug 02, 2025 07:08 pm IST

CBSE 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां कर चेक कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप भी CBSE 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए थे तो ये खबर आपके लिए ही है। CBSE 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, इस खबर के जरिए आज हम इस जानकारी से अवगत होंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे परिणाम?

रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर और results.gov.in पर भी देख सकेंगे। पिछले रुझानों के आधार पर, परिणाम अगस्त की शुरुआत में घोषित होने की संभावना है। 2024 और 2023 में, यह क्रमशः 2 अगस्त और 1 अगस्त को घोषित किया गया था। 

आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें। 

बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की थीं। नवीनतम जानकारी से अपडेट रहने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन