1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RPSC RAS 2024 का नोटिफिकेशन जारी, वैकेंसी समेत जानें यहां कंप्लीट डिटेल

RPSC RAS 2024 का नोटिफिकेशन जारी, वैकेंसी समेत जानें यहां कंप्लीट डिटेल

 Published : Sep 04, 2024 07:03 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 07:05 am IST

राजस्थान में सराकरी नौकरी को तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार खबर है। RPSC RAS ​​2024 अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के बारे में नीचे पढ़ सकते हैं।

RPSC RAS 2024 का नोटिफिकेशन जारी,- India TV Hindi
RPSC RAS 2024 का नोटिफिकेशन जारी, Image Source : FILE

RPSC RAS ​​2024: अगर आपको राज्सथान में सरकारी नौकरी की तलाश है तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RPSC RAS ​​2024 अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि अभी इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार इसके लिए आवदेन प्रक्रिया 19 सितंबर 2024 से शुरू होगी। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। 

RPSC RAS ​​2024: वैकेंसी डिटेल, आवेदन की लास्ट डेट 

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में कुल 733 पदों को भरा जाएगा। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर, 2024 तक है। 

RPSC RAS ​​2024: रिक्तियों का विवरण

राजस्थान राज्य सेवा परीक्षा: 346 पद

राजस्थान अधीनस्थ सेवा: 387 पद

RPSC RAS ​​2024: पात्रता मानदंड

जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी सरकारी विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RPSC RAS ​​2024: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में दो क्रमिक चरणों में लिखित परीक्षा शामिल है: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा में एक पेपर होगा, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंकों का होगा। परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा है, और प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम योग्यता क्रम निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाएगा।

RPSC RAS ​​2024: कैसे करें अप्लाई 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर RPSC RAS ​​2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार रजिस्टर करें। 
  • खुद को रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद फीस का भुगतान कर सबमिट करें। 
  • आखिरी में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी?

MP Police के एक कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।