1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RPSC RAS मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड; 1 हजार से अधिक पदों पर होनी है भर्ती

RPSC RAS मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड; 1 हजार से अधिक पदों पर होनी है भर्ती

 Published : Jun 15, 2025 05:07 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 05:07 pm IST

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटल पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

RPSC RAS मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर RAS मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। RAS मु्ख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित होनी तय है। प्रत्येक दिन परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। बता दें कि यह परीक्षा राजस्थान में 1,096 सरकारी पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। 

आरएएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

RPSC RAS Main Exam: डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड पर डिटेल्स 

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र और पता
  • परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण निर्देश
  • अभ्यर्थी की तस्वीर और हस्ताक्षर
  • विसंगतियों के मामले में, उम्मीदवारों को तुरंत RPSC से संपर्क करना चाहिए।

क्या है चयन प्रक्रिया?

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। एडमिट कार्ड जारी होना इस भर्ती यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।