1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB Recruitment 2025: रेलवे में निकली ग्रुप डी भर्ती की एज लिमिट में बदलाव, 32 हजार से ज्यादा वैकेंसी

RRB Recruitment 2025: रेलवे में निकली ग्रुप डी भर्ती की एज लिमिट में बदलाव, 32 हजार से ज्यादा वैकेंसी

 Published : Jan 21, 2025 04:30 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 04:45 pm IST

अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। भारतीय रेलवे में लेवल 1 के विभिन्न पदों भर्ती निकली है। इस भर्ती की एज लिमिट में बदलाव किया गया है।

 रेलवे में निकली 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती- India TV Hindi
रेलवे में निकली 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती Image Source : FILE

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या CEN संख्या 08/2024 के अंतर्गत लेवल 1 के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस संबंध एक अधिसूचना जारी की जा चुकी है। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

जानकारी दे दें कि जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी 23 जनवरी 2025 से ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 22 फरवरी 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

एज लिमिट में क्या हुआ बदलाव

इस भर्ती की एज लिमिट में बदलाव किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एज अब 18 वर्ष से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पहले ये एज लिमिट 18 वर्ष से 33 वर्ष तक थी( जब नोटिफिकेशन जारी किया गया था)।   

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,438 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

कैसे कर सकेंगे अप्लाई?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार को खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • अपने आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद आखिरी में एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क 

  • सभी उम्मीदवारों के लिए:  500 रुपये
  • दिव्यांग/महिला/ट्रांसजेंडर/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के उम्मीदवारों के लिए: 250 रुपये

ये भी पढ़ें-  दिल्ली मेट्रो में निकली भर्ती, सिलेक्ट होने पर 65000 रुपये तक मिलेगी सैलरी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।