1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB जेई, टेक्नीशियन और पैरामेडिकल भर्ती: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड भी रिलीज

RRB जेई, टेक्नीशियन और पैरामेडिकल भर्ती: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड भी रिलीज

 Published : Nov 04, 2025 11:55 am IST,  Updated : Nov 04, 2025 11:55 am IST

RRB जेई, टेक्नीशियन और पैरामेडिकल भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अलावा इसके लिए एडमिट कार्ड भी रिलीज जारी हो गए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बता दें कि जेई/डीएमएस/सीएमए/सीएस/एमएस, तकनीशियन और पैरामेडिकल पदों के लिए यह कार्यक्रम जारी किया गया है।  जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यक्रम देख सकते हैं।

साथ ही, बोर्ड ने इन चरणों के लिए कॉल लेटर भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। 

Admit card को कैसे करें डाउनलोड? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध आरआरबी डीवी कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका कॉल लेटर प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद लेटर की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।

यदि कोई उम्मीदवार बीमारी या विश्वविद्यालय/सरकारी परीक्षा जैसे वैध कारणों से दी गई तिथि पर दस्तावेज सत्यापन से चूक जाता है, तो उसे ब्लॉक तिथि पर एक अंतिम अवसर मिलेगा। हालांकि, दोनों तिथियों पर चूकने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज सत्यापन दस्तावेज़ो की सॉफ्ट कॉपी भी अपलोड करनी होगी। अपलोड लिंक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध है। नवीनतम जानतकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- HBTU में निकली है इन पदों पर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।