1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 हुआ रीशेड्यूल, जान लें क्या है नई परीक्षा तारीख

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 हुआ रीशेड्यूल, जान लें क्या है नई परीक्षा तारीख

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 28, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 02:43 pm IST

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 रीशेड्यूल कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए नई परीक्षा तिथि को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बहुत जरूरी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 को रीशेड्यूल कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रीशेड्यूलिंग नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, रीशेड्यूल किया गया एग्जाम 11 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि SC/ST उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तारीख देखने और ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक सभी RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा। ई-कॉल लेटर परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी वाले लिंक में बताई गई परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे।

कैसे करें रीशेड्यूल नोटिस को चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिके वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स नोटिस को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 

नोटिस चेक करने के लिए सीधा लिंक 

कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट

  • कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट में, उम्मीदवारों को इंग्लिश में कम से कम 300 शब्द या हिंदी में 250 शब्द टाइप करने होंगे। उम्मीदवारों को इंग्लिश या हिंदी में टाइप करना होगा। इंग्लिश डिफ़ॉल्ट ऑप्शन के तौर पर टाइपिंग भाषा होगी। जो उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट के लिए हिंदी में टाइप करेंगे, उन्हें कृतिदेव या मंगल फॉन्ट के इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए। परीक्षा सेशन में तीन हिस्से होंगे, जैसे (i) कीबोर्ड से परिचित होने और वार्म-अप के लिए एक मिनट की टाइपिंग प्रैक्टिस। (ii) 30 सेकंड का ब्रेक और (iii) 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट जिसका मूल्यांकन किया जाएगा।
  • क्योंकि स्किल टेस्ट स्पीड पता करने के लिए है, इसलिए जो कैंडिडेट पैसेज पूरा कर लेते हैं, वे टेस्ट के समय यानी 10 मिनट के अंदर उसे शुरू से दोबारा टाइप कर सकते हैं। जो कैंडिडेट 10 मिनट में कम से कम एक बार पूरा पैसेज टाइप नहीं करेंगे, उन्हें डिसक्वालिफाई माना जाएगा।

नोटिस में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी भर्ती प्रक्रिया पर लेटेस्ट अपडेट के लिए सिर्फ RRB की ऑफिशियल वेबसाइट्स देखें। नोटिस में आगे लिखा है, "ऐसे दलालों से सावधान रहें जो गैर-कानूनी तरीकों से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। RRB में सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) पर आधारित होता है और भर्ती सिर्फ उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर होती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।