RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा की आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं, वे सभी ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए आपत्ति दर्ज करा कर सकता हैं। बता दें कि ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 23 अक्तूबर 2025 है, तो ऐसे में कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही ऑब्जेक्शन रेज कर दें।
आंसर-की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने हेतु एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदावरों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क भी अदा करना होगा।
यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क, लागू बैंक शुल्क काटने के बाद, उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यह धनराशि उसी खाते में वापस की जाएगी जहाँ से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है।
इस परीक्षा का आयोजन 13 अक्तूबर 2025 को किया गया था। परीक्षा में 120 प्रश्न थे और परीक्षा की अवधि 90 मिनट थी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। प्रश्नपत्र तीन भागों में विभाजित था - सामान्य ज्ञान, गणित और सामान्य बुद्धि एवं तर्क। इसमें नकारात्मक अंकन होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
आरआरबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्नातक स्तर के 8113 रिक्त पदों को भरेगा।
संपादक की पसंद