1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB Recruitment: असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्निशियन और जेई समेत इन पदों के लिए कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

RRB Recruitment: असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्निशियन और जेई समेत इन पदों के लिए कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

 Published : Feb 03, 2024 12:12 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 12:12 pm IST

RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी भर्तियों के लिए आरआरबी 2024 वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवीार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

आरआरबी 2024 वार्षिक कैलेंडर जारी - India TV Hindi
आरआरबी 2024 वार्षिक कैलेंडर जारी Image Source : FILE

RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी भर्तियों के लिए आरआरबी 2024 वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। बोर्ड की तरफ से एएलपी, टेक्निशियन, नॉन टेक्निशियन, जेई और अन्य पदों के लिए आरआरबी भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार  जाकर ऑफिशियय सूचना क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

आरआरबी 2024 कैलेंडर 

  • जानकारी दे दें कि वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, एएलपी पद की भर्ती प्रक्रिया जनवरी से मार्च 2024 तक की जाएगी, टेक्निशियंस की भर्ती प्रक्रिया अप्रैल से जून तक की जाएगी।
  • नॉन टेक्निकल लोकप्रिय श्रेणियां - स्नातक (स्तर 4, 5 और 6), गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां - स्नातक (स्तर 2 और 3), जूनियर इंजीनियर और पैरामेडिकल श्रेणियां भर्ती प्रक्रिया जुलाई से सितंबर 2024 तक की जाएगी। स्तर 1 और मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां अक्टूबर से दिसंबर तक की जाएंगी।

Direct link- https://www.rrbajmer.gov.in/Upload_PDF/638425428855535153.pdf

असिस्टेंट लोको पायलट की कब है भर्ती परीक्षा 

बता दें कि एएलपी पोस्ट सीबीटी परीक्षा अस्थायी रूप से जून और अगस्त 2024 के बीच आयोजित होने वाली है। दूसरे चरण (सीबीटी 2) की परीक्षा अस्थायी रूप से सितंबर 2024 में आयोजित होने वाली है। एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) नवंबर 2024 में निर्धारित है। एप्टीट्यूड टेस्ट के बाद दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट नवंबर 2024/दिसंबर 2024 में रिलीज़ होगी।

इस बीच, 9000 पदों के लिए आरआरबी टेक्निशियन भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। जानकारी के अनुसारअधिसूचना फरवरी 2024 में रोजगार समाचार में प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन मार्च में शुरू होंगे और अप्रैल 2024 में समाप्त होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- JEE Mains 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।