1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जल्दी करें! RSMSSB CHO परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने की आज लास्ट डेट

जल्दी करें! RSMSSB CHO परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने की आज लास्ट डेट

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 11, 2024 06:00 am IST,  Updated : Apr 11, 2024 06:00 am IST

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, आज सीएचओ भर्ती परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

RSMSSB CHO Objection window: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) की तरफ से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ चल रही आपत्ति खिड़की को आज यानी 11 अप्रैल 2024 को बंद कर दिया जाएगा। ऑब्जेक्शन रेज करने का प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। जिन उम्मीदवारों को आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज करना है वे सभी आरएसएमएसएसबी सीएचओ के खिलाफ आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाकर आपत्तियां उठा सकते हैं। 

कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

आपत्ति उठाने के लिए कितना शुल्क देना होगा 

जिन उम्मीदवारों को आपत्ति उठानी है उनको चुनौती दिए गए आंसर पर 100 रुपये का शुल्क देना होगा। आरएसएमएसएसबी सीएचओ फाइनल आंसर-की 2024 बोर्ड द्वारा अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दायर आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद जारी की जाएगी।

कितनी वैकेंसी पर होनी है भर्ती

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए विभाग में कुल 3,531 सीएचओ पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए आरएसएमएसएसबी सीएचओ उत्तर कुंजी 2024 का उपयोग कर सकते हैं। 

कब आयोजित हुई थी परीक्षा

बता दें कि आरएसएमएसएसबी सीएचओ परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर  3 मार्च को आयोजित हुई थी। एग्जाम एक ही शिफ्ट आयोजित हुआ था, जो सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया।

कब जारी होंगे रिजल्ट परिणाम 

आरएसएमएसएसबी सीएचओ परिणाम 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद घोषित किया जाएगा। आरएसएमएसएसबी अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को अपने आरएसएमएसएसबी सीएचओ परिणाम 2024 तक पहुंचने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बदली, अब इस तारीख से कर सकेंगे पंजीकरण

जानते हैं कि प्लास्टिक स्टूल के बीच में छेद क्यों होता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।