1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. आज खत्म हो रहे AFCAT 2023 के रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

आज खत्म हो रहे AFCAT 2023 के रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jun 30, 2023 06:15 am IST

AFCAT 2023 में रजिस्ट्रेशन के लिए आज अंतिम तारीख है। जो उम्मीदवार इन परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

AFCAT 2023 - India TV Hindi
AFCAT 2023 Image Source : AFCAT

सरकारी नौकरी करनी है तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन एयरफोर्स 30 जून यानी आज को IAF AFCAT 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म कर देगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक हैं  और वे जल्दी वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन कर दें, आवेदन करने के लिए AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट- afcat.cdac.in पर जाना होगा। बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जून 2023 को शुरू हुई थी और ये 30 जून को खत्म हो रही है।

इतनी है परीक्षा शुल्क

AFCAT टेस्ट के लिए परीक्षा शुल्क ₹250/- है (एनसीसी विशेष प्रविष्टि के लिए लागू नहीं) का भुगतान ऑनलाइन आवेदन के मेन मेनू पर 'भुगतान करें' चरण के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। 

इस दिन होंगे टेस्ट?

ये AFCAT टेस्ट ऑनलाइन आयोजित होनी है। बता दें कि ये परीक्षा 25, 26 और 27 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2023 से उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एएफसीएटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

AFCAT 2023 Registration: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- afcat.cdac.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर उपलब्ध IAF AFCAT 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद जरूरी डिटेल डालें और रजिस्ट्रेशन करें।
फिर जरूरी क्रेडेंशियल्स के साथ अकाउंट में लॉगिन करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फार्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें फिर'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
अंत में इसे डाउनलोड करें और कंफर्मेंशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन