AFCAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई
AFCAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई
Edited By: Akash Mishra@Akash25100607
Published : Nov 17, 2025 12:15 pm IST,
Updated : Nov 17, 2025 12:15 pm IST
AFCAT 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
Image Source : AFCAT.EDCIL.CO.IN
सांकेतिक फोटो
AFCAT 01/2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 17 नवंबर 2025 को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। बता दें कि AFCAT- I 2026 परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
AFCAT 01/2026: कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर कर सकेंगे।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर।
Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।